फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलोया में भागवत कथा का आगाज: 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 25 Oct 2026 11:29 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

मलोया में श्रीराम कृष्ण सेवादल की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
मलोया में कलश यात्रा का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलोया में श्रीराम कृष्ण सेवादल की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। 25 अक्टूबर को सुबह नौ बजे शिव मंदिर, मलोया पिंड से शुरू हुई कलश यात्रा कथा स्थल तक पहुंची। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन
Trending Videos

कलश यात्रा में भाग लेती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
आयोजन के तहत कथा का वाचन पंडित कृष्ण श्री ठाकुर जी महाराज करेंगे। कथा प्रतिदिन शाम सात बजे से रात साढ़े नौ बजे तक होगी। कथा के पहले दिन श्रीमद्भागवत महात्म्य, कथा आरंभ और मुनिजिज्ञासा प्रसंग का वर्णन किया जाएगा।
 

कलश यात्रा में सेल्फी लेती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
आयोजन समिति के अनुसार, 26 अक्टूबर को शुक-परीक्षित चरित्र, मनु-कर्दम चरित्र और कपिल उपदेश, 27 अक्टूबर को सती चरित्र, ध्रुव आख्यान और भरत चरित्र, जबकि 28 अक्टूबर को गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीराम चरित्र और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया जाएगा।
 
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 29 अक्टूबर को श्रीकृष्ण बाल लीला, कुमार लीला और गोवर्धन पूजा, 30 अक्टूबर को कंस वध और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह तथा 31 अक्टूबर को द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र और भागवत धर्म उपदेश का वर्णन होगा। कथा के बाद प्रतिदिन लंगर वितरित किया जाएगा। एक नवंबर को पूर्णाहुति, हवन और भंडारे के साथ आयोजन का समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें