आप के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। नीदरलैंड दाैरे से लाैटे सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
मान ने कहा कि ये पंजाब की इमेज खराब करने की कोशिश है। भाजपा ने पंजाबियों के साथ गद्दारी की। पंजाब में अच्छे काम रोकने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी की पास अपना कुछ नहीं है, पंजाब में कोई चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा 'बंदेखानी' पार्टी है, ये बंदे खाकर डकार नहीं मारते।