शहरी क्षेत्रों में बनेंगी मोहल्ला समितियां
ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) की सफलता के बाद पुलिस अब नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करने के लिए शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला समितियां बनाने जा रही है। सीमावर्ती गांवों के विश्वसनीय व प्रमुख लोगों से बनीं वीडीसी पुलिस की आंख और कान के रूप में काम कर रही हैं। ये राज्य से नशे को खत्म करने के पंजाब पुलिस के प्रयासों में सहयोग कर रही हैं।
नशा माफिया के खिलाफ होगी अगली कार्रवाई
डीजीपी के अलावा पंजाब सरकार भी स्पष्ट कर चुकी है कि इस अभियान में अब अगली कार्रवाई नशा माफिया के खिलाफ होगी। बजट सत्र के दौरान कादियां से कांग्रेस के विधायक और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अभी तक जितने भी लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया है, वह सब छोटे-मोटे तस्कर हैं। सरकार बड़े तस्करों तक कब पहुंचेगी। इस पर सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा- बाजवा साहब... सबका नंबर आएगा। सरकार किसी को नहीं बख्शेगी। बड़े लोगों के घरों पर भी बुलडोजर चलेगा।
अब तक की कार्रवाई
-राज्य भर में एफआईआर: 2384
-तस्कर गिरफ्तार: 4142
-हेरोइन पकड़ी: 146.3 किलोग्राम
-अफीम: 85.3 किलोग्राम
-चूरापोस्त: 19.95 क्विंटल
-नशीली गोलियां/कैप्सूल: 7.69 लाख
-आइस: 1 किलो
-ड्रग मनी: 5.83 करोड़ रुपये
-बुलडोजर कार्रवाई: 100 से अधिक