एसआईटी ने विजय सांपला को जारी समन में कहा है कि वह मामले के तथ्यों और परिस्थितियों से भली-भांति परिचित प्रतीत हैं। इसी आधार पर जांच टीम उनसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ कर उनका बयान दर्ज करेगी।
2015 के चर्चित बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पूछताछ के लिए पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला को आज जालंधर स्थित पीएपी कॉम्प्लेक्स में तलब किया गया है।
विज्ञापन
एसआईटी ने विजय सांपला को जारी समन में कहा है कि वह मामले के तथ्यों और परिस्थितियों से भली-भांति परिचित प्रतीत हैं। इसी आधार पर जांच टीम उनसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ कर उनका बयान दर्ज करेगी। इस मामले में फरीदकोट के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर (डीसी) मालविंदर सिंह जग्गी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि बेअदबी और गोलीकांड के दौरान प्रशासनिक स्तर पर लिए गए फैसलों को लेकर उनसे अहम जानकारी मिल सकती है।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पूर्व ओएसडी रहे आईएएस अधिकारी गगनदीप सिंह बराड़ को भी दोबारा समन जारी किया गया है। हालांकि उनसे पहले भी कई दौर की पूछताछ हो चुकी है, लेकिन एसआईटी इस बार तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुए संवाद और घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल करना चाहती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एसआईटी की यह जांच 14 अक्टूबर और 21 अक्टूबर 2015 को थाना बाजाखाना में दर्ज दो अलग-अलग मामलों के आधार पर चल रही है। बेअदबी की घटनाओं और उसके बाद हुए बहबल कलां गोलीकांड ने पंजाब की राजनीति और सामाजिक माहौल पर गहरा प्रभाव डाला था। अब जांच टीम प्रमुख गवाहों और अधिकारियों से आमने-सामने पूछताछ कर मामले की सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।