फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: नाबालिग के कंधे पर चिट्टे की खेप, तीसरे चक्कर में पुलिस के जाल में फंसा; तीन हजार का था लालच

Fri, 14 Aug 2026 01:18 PM IST
Nivedita भारत भूषण, संवाद, बठिंडा

सार

पुलिस जंडावाला रोड पर संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक नाबालिग पुलिस को देखकर नजरें चुराने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर उसके कंधे पर लटके किट बैग की तलाशी ली तो उसमें से आधा किलो चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करी के लिए नाबालिगों के इस्तेमाल का एक और गंभीर मामला सामने आया है। बठिंडा के थाना नथाना पुलिस ने तीन दिन पहले जंडावाला रोड से एक नाबालिग को आधा किलो चिट्टे समेत गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग इससे पहले भी दो बार जलालाबाद और फिरोजपुर इलाके से नशे की खेप लाकर बठिंडा निवासी एक व्यक्ति को सौंप चुका था। हर खेप पहुंचाने के बदले उसे 2 से 3 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह फरीदकोट भेज दिया है, जबकि उससे खेप मंगवाने वाले मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

थाना नथाना के जांच अधिकारियों हरजीवन सिंह और इंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस जंडावाला रोड पर संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक नाबालिग पुलिस को देखकर नजरें चुराने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर उसके कंधे पर लटके किट बैग की तलाशी ली तो उसमें से आधा किलो चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन


बस में सफर, कंधे पर बैग 
जांच अधिकारी इंदरजीत सिंह के अनुसार पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि बठिंडा निवासी एक युवक उसे बस के जरिए जलालाबाद और फिरोजपुर इलाके में भेजता था। वहां से वह चिट्टे की खेप लेकर बस से वापस आता और ग्रामीण या आउटर एरिया में मुख्य आरोपी को सौंप देता था। नाबालिग होने के कारण उस पर आसानी से किसी को शक नहीं होता था और कंधे पर किट बैग टांगकर वह सामान्य यात्री की तरह सफर करता था।

पुलिस के मुताबिक इस बार भी मुख्य आरोपी को नाबालिग से खेप किसी ग्रामीण या आउटर एरिया में लेनी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पहले भी दर्ज है नशा तस्करी का केस
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि नाबालिग के खिलाफ पहले भी थाना कैनाल में नशा तस्करी का मामला दर्ज है। इसके बावजूद वह दोबारा कथित तौर पर नशे की सप्लाई में इस्तेमाल होता रहा।

पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसने नाबालिग को नशे की खेप लाने के लिए भेजा था। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी के खिलाफ थाना कैनाल में हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नाबालिग को नशा तस्करी के नेटवर्क में इस्तेमाल किए जाने को लेकर और अहम खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें