फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस ने गुरदासपुर से पकड़ा बब्बर खालसा का आतंकी करण

Mon, 28 Jul 2025 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्पेशल सेल की टीम ने दिल्ली में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में करणबीर की गिरफ्तारी की है। पुलिस ग्रेनेड हमले के मामले में करणबीर के भाई गुरसेवक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।  
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के कथित आतंकी को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर स्थित चननके गांव निवासी करणबीर उर्फ करण के रूप में हुई है। आरोप है कि सात अप्रैल को बटाला के किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले में करणबीर शामिल था।
विज्ञापन


स्पेशल सेल की टीम ने दिल्ली में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में करणबीर की गिरफ्तारी की है। इससे पूर्व 22 जुलाई को स्पेशल सेल ने इसी तरह के मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर से बीकेआई के कथित आतंकी आकाशदीप उर्फ बाज को गिरफ्तार किया था। उस पर भी ग्रेनेड हमले में शामिल होने का आरोप है। 

ग्रेनेड हमले की जांच अब एनआईए कर रही है। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि आकाशदीप से पूछताछ के बाद करणबीर की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ग्रेनेड हमले के मामले में करणबीर के भाई गुरसेवक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें