बरनाला ट्रक यूनियन के अध्यक्ष हरदीप सिंह सिद्धू ने आरटीओ पर एक ट्रक का 19 हजार रुपये का चालान काटने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ आरटीओ पर सरकारी गाड़ी की 42,000 रुपये की मरम्मत ट्रक यूनियन से करवाने और अन्य खर्चे लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पंजाब के बरनाला ट्रक यूनियन के अध्यक्ष और आरटीओ के बीच विवाद हो गया। आरटीओ की तरफ से ट्रक यूनियन के ट्रक का भारी भरकम चालान काटने पर विवाद गहरा गया है। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष ने आरटीओ बरनाला की गाड़ी के सामने धरना दिया और आरटीओ पर गंभीर आरोप लगाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में ट्रक यूनियन के अध्यक्ष हरदीप सिंह सिद्धू ने आरटीओ पर एक ट्रक का 19 हजार रुपये का चालान काटने की बात कह रहे हैं। दूसरी तरफ आरटीओ पर सरकारी गाड़ी की 42,000 रुपये की मरम्मत ट्रक यूनियन से करवाने और अन्य खर्चे लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सहित अन्य चालकों ने वीरवार रात बरनाला आरटीओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने पर बैठे यूनियन अध्यक्ष ने हरदीप सिंह सिद्धू विभाग पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
आरटीओ बरनाला लगाए गए आरोपों का गोलमोल जवाब देते नजर आए, आरटीओ एवं एसडीएम बरनाला ने कहा कि कानून के अनुसार ही चालान काटा गया है, जबकि अगर किसी ने आरटीओ दफ्तर की गाड़ी पर काम करवाया है तो वह बिल लेकर हमारे पास आएगा और हम बैठकर बात करेंगे।
वहीं, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बरनाला के डीसी ने भी घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मामले की जांच की जिम्मेदारी एडीसी को सौंपी गई है। एडीसी बरनाला अनुप्रिता जौहल ने बताया कि ट्रक यूनियन के अध्यक्ष की तरफ से लगाए गए आरोपों के संबंध में गहराई से जांच की जाएगी। जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।