पंजाब सरकार सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक हासिल करेगी। इसके लिए तरनतारन सीमा पर बुधवार को एंटी ड्रोन तकनीक का परीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान नशा विरोधी कैबिनेट सब-कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब में प्रवेश करने वाली 90 प्रतिशत से अधिक नशीली दवाएं अब भी ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से आती हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करना बीएसएफ और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।