फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में भाजपा नेता पर हमला: पोलिंग स्टेशन के पास की गई फायरिंग, पत्थर भी मारे; सत्तापक्ष पर हमले का आरोप

Tue, 26 May 2026 08:01 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा के जिला शहरी प्रधान व पूर्व विधायक स्वरूपचंद सिंगला पर हमला हुआ, सुरक्षाकर्मियों ने हवाई फायरिंग कर बचाव किया। सिंगला के कंधे में पत्थर लगा। उन्होंने पंजाब पुलिस पर सत्ताधारी दल के संरक्षण का आरोप लगाया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के वार्ड नंबर दो में मतदान समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला शहरी प्रधान व पूर्व विधायक सरूपचंद सिंगला पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। इसमें उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों द्वारा बचाव के लिए हवाई फायरिंग की गई, जिस के चलते सरूपचंद सिंगला का बचाव हो गया। बचाव के दौरान एक भारी पत्थर उनके कंधे में लगा, जबकि उनके सुरक्षा कर्मियों व एक वर्कर को भी चोट लगने की खबर है। 

विज्ञापन

घटना के बाद सरूपचंद सिंगला ने बताया कि वार्ड नंबर दो जिसका अधिकतर हिस्सा ग्रीन सिटी कॉलोनी में पड़ता है, से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार से मिलने के बाद वह दफ्तर की तरफ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग जो स्वयं को सत्ताधारी दल से बता रहे थे, उनके वाहन के सामने आ गए। उनके हाथों में तेजधार हथियार, पिस्तौल व पत्थर थे। उन्होंने उन पर हमला करने के लिए आगे की तरफ बढ़ना शुरू किया तो उनके साथ चल रहे सुरक्षा कर्मचारियों ने सतर्कता से उनका बचाव किया।

इस दौरान हमलावरों ने उनकी तरफ भारी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिसमें एक पत्थर उनके सिर की तरफ फेंका गया, लेकिन सुरक्षा कर्मचारी की तरफ से उन्हें एक तरफ हटाने से वह उनके कंधे में आकर लगा। इस दौरान उपद्रवी लोगों ने कथित तौर पर हवा में फायरिंग भी की। 

सरूपचंद सिंगला ने आरोप लगाया कि वह चुनाव संपन्न होने के बाद पोलिंग बूथ की तरफ से ही बाहर निकले थे तो वहां मौके पर करीब 15 से 20 सुरक्षा कर्मचारी पंजाब पुलिस के थे, लेकिन किसी भी कर्मचारी ने उनका बचाव करने की कोशिश नहीं की। वहीं उपद्रवी हमलावरों को पकड़ने का प्रयास भी नहीं किया।
विज्ञापन

इससे सीधे तौर पर साबित होता है कि सत्ताधारी दल के संरक्षण में पंजाब पुलिस काम कर रही है, जो चुनाव में गड़बड़ी करने व लोगों को धमकाने व दहश्त फैलाने वाले लोगों पर किसी तरह का एक्शन नहीं ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर दो से भाजपा का उम्मीदवार लीड कर रहा है। वहां पूरा दिन भाजपा के पक्ष में हवा चलती रही, जिससे घबराहट में आकर सत्ताधारी दल के नेता अब गुंडागर्दी करने पर उतर आए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें