फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब आएंगे अरविंद केजरीवाल: दो दिन जालंधर और बठिंडा में करेंगे प्रोजेक्ट का उद्घाटन, साथ रहेंगे सीएम मान

Tue, 07 Oct 2025 03:57 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आ रहे हैं। वह बुधवार और वीरवार को जालंधर और बठिंडा में बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ सीएम मान भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आ रहे हैं। केजरीवाल बुधवार को पंजाब पहुंचेंगे। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जालंधर और बठिंडा के दौरे पर रहेंगे। केजरीवाल बुधवार को जालंधर में मुख्यमंत्री मान के साथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर 5000 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ पंजाब में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत करेंगे। इसी के साथ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित होने वाले वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में करेंगे शिरकत करेंगे। यहां भी उनके साथ सीएम मान साथ रहेंगे। 

विज्ञापन


इसके अगले दिन वीरवार को अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान बठिंडा में 3100 नए खेल मैदानों का रखेंगे नींव पत्थर रखेंगे। पूरे पंजाब में 3100 विश्व स्तरीय खेल मैदान बनाने का प्रोजेक्ट है। इनकी लागत 1184 करोड़ रुपये रखी गई है। इसके बाद वीरवार दोपहर को चंडीगढ़ में आयोजित एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स का मुख्यमंत्री मान के साथ शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें