पेंशन सेवा पोर्टल शुरू करने की घोषणा
बजट सत्र में पेंशन भोगियों के कल्याण पर ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री ने बजट में पेंशन सेवा पोर्टल शुरू करने का एलान किया। इस पोर्टल के माध्यम से पेंशन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चालू रखने में मदद मिलेगी। इससे पोर्टल से करीब तीन लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। इस पोर्टल के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निवारण भी किया जाएगा।
बुजुर्ग व दिव्यांगों की पेंशन जारी रहेगी , 6175 करोड़ रुपये आवंटित
बजट में बुजुर्गों, विधवाओं, निराश्रित महिलाओं, अनाथों और दिव्यांग व्यक्तियों को पेंशन मिलती रहेगी। इसके लिए सरकार ने बजट में 6,175 करोड़ शामिल किए हैं।