फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब का जवान बलिदान: श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान शहादत, 13 साल पहले सिख रेजिमेंट में भर्ती हुआ था जगसीर सिंह

Tue, 04 Nov 2025 05:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाब का सैन्य जवान श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान बलिदान हो गया। बरनाला जिले के गांव ठुल्लीवाल जवान जगसीर सिंह (35) पुत्र सुखदेव सिंह सिख रेजिमेंट मदर यूनिट 27 में बतौर नायक के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
सैन्य जवान जगसीर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान पंजाब का जवान बलिदान हो गया। बरनाला जिले के गांव ठुल्लीवाल का सैन्य जवान श्रीनगर के बडगाम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया है। जवान जगसीर सिंह (35) पुत्र सुखदेव सिंह सिख रेजिमेंट मदर यूनिट 27 में बतौर नायक के पद पर तैनात था।

विज्ञापन


जगसीर के परिवार को सोमवार रात को उसके बलिदान की सूचना मिली। जवान जगसीर सिंह किसान परिवार से संबंध रखता था और दो बहनों का इकलौता भाई था। जगसीर की शादी 2015 में हुई थी। वह 10 साल के बच्चे का पिता था। परिवार को जैसे ही यह दुखद सूचना मिली तो उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बलिदानी जगसीर सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव ठुल्लीवाल पहुंचेगा। गांव के सरकारी स्कूल में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि सैन्य जवान जगसीर सिंह 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। मार्च 2026 में जगसीर सेवानिवृत्त होना था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें