फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के हुए दो टुकड़े: खाटूश्याम जा रहे सेना के अधिकारी की कार पंजाब में हादसे का शिकार, बेटे-पत्नी की मौत

Wed, 15 Oct 2025 06:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

परिवार के साथ जम्मू से खाटूश्याम जा रहे सेना के अधिकारी की कार पंजाब में हादसे का शिकार हो गई। भीषण हादसे में कार के दो टुकड़े हो गए। कार सवार उनकी पत्नी और चार साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर के दसूहा में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक स्विफ्ट डिजायर कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में महिला और चार साल के मासूम बेटे की मौत हो गई। कार में सैन्य अधिकारी व उनका पूरा परिवार सवार था। हादसा इतना भयानक था कि कार को चिथड़े उड़ गए। गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। सैन्य अधिकारी व उनकी तीन साल की बेटी बच गई। हालांकि वह दोनों भी घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर बाद दसूहा के जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित उच्ची बस्सी कैंट के पास हुआ है। आर्मी ऑफिसर शक्ति सिंह परिवार (पत्नी, बेटी और बेटा) के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से जम्मू से खाटूश्याम जा रहे थे। जब वे दसूहा के उच्ची बस्सी कैंट के पास पहुंचे तो उनकी अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर से टकराते हुए सड़क से नीच उतर गई और फिर पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। कार शक्ति सिंह चला रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में शक्ति सिंह और उनकी 3 साल की बेटी तो बच गए, लेकिन उनकी पत्नी मीरा मिन्हास और 4 साल के बेटे हरियांश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शक्ति सिंह और उनकी बेटी का दसूहा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Punjab: मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, दो कारों में आमने-सामने भीषण टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें