गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलर अमृत दलम के निर्देशों पर काम कर रहा था और उसका आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें आर्म्स एक्ट, चोरी और सेंधमारी से जुड़े मामलों में संलिप्तता शामिल है।
एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने बटाला पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के एक सक्रिय सदस्य - गुरलव सिंह उर्फ लव रंधावा निवासी बटाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी से अत्याधुनिक हथियार (दो पिस्तौल, 3 मैगजीन और 16 कारतूस) बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच से पता चला कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलर अमृत दलम के निर्देशों पर काम कर रहा था और उसका आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें आर्म्स एक्ट, चोरी और सेंधमारी से जुड़े मामलों में संलिप्तता शामिल है। पुलिस थाना सिविल लाइंस, बटाला में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।