सीएम भगवंत मान ने 14 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में श्री आनंदपुर साहिब में बुलाए जाने वाले विशेष विधानसभा सत्र को मंजूरी दी जाएगी। विधानसभा का विशेष सत्र शहीदी दिवस के चलते बुलाया गया है। शहीदी दिवस को लेकर अन्य कार्यक्रमों को भी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी जाएगी।