डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य भर में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध को मिटाने और शांति व सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में सीमा पार के हैंडलर्स से जुड़े दो लोगों को पकड़ा है। आरोपियों से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर काम कर रहे थे। हैंड ग्रेनेड की बरामदगी पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है।
कानून की संबंधित धाराओं के तहत थाना घरिंडा में आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य भर में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध को मिटाने और शांति व सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।