फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: हेरोइन और पिस्ताैल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हुई थी तस्करी

Tue, 03 Dec 2024 09:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नशा और हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी करके लाया गया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना घरिंडा में एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार और नशा - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे चार किलो हेरोइन और एक 9 एमएम की पिस्ताैल बरामद की है। नशा और हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी करके लाया गया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना घरिंडा में एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी बच्ची विंड, शब्बा सिंह और सुखदेव सिंह नीका दोनों निवासी चक्क डोगरा के तौर पर हुई है। 

पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों के अनुसार घरिंडा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उक्त तीनों आरोपियों हेरोइन सहित पकड़ा है। आरोपी नहर हरदो रतन के पास मौजूद थे, जिनसे पुलिस ने 4 किलो हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 20 से 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी इस नशे की खेप को आगे सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना घरिंडा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस नशे के इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें