गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत सिंह और गुरपाल सिंह, जो पहले मलेशिया गए थे, सीमा पार तस्करों से जुड़े हुए हैं। उनके खुलासे पर, पुलिस ने 2.02 किलोग्राम हेरोइन और दो .30 बोर की पिस्तौलें बरामद कीं।
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संगठित हथियार और नार्को-हवाला नेटवर्क में शामिल तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की तस्करी कर रहा था और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत सिंह और गुरपाल सिंह, जो पहले मलेशिया गए थे, सीमा पार तस्करों से जुड़े हुए हैं। उनके खुलासे पर, पुलिस ने 2.02 किलोग्राम हेरोइन और दो .30 बोर की पिस्तौलें बरामद कीं। उनके सहयोगी रणजोध सिंह को भी दो पिस्तौल और 3.5 लाख की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसे हवाला के जरिए भेजा जाना था। आरोपियों से 2.02 किलोग्राम हेरोइन, 4 पिस्तौल (एक ग्लॉक 9MM सहित), 3.5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। आरोपियों पर थाना गेट हकीमां में मामला दर्ज किया गया है।