फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सरकार के एक और मंत्री पर आरोप: मुकेरियां के कारोबारी ने किए कई वीडियो जारी, कहा-मैं आत्महत्या नहीं करूंगा

Sat, 11 Apr 2026 03:00 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व मुकेरियां से विधायक जंगीलाल महाजन ने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए मंत्री के वायरल वीडियो मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते रवनीत बिट्टू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकेरियां के एक कारोबारी मलकीत सिंह ने आम आदमी पार्टी के एक मंत्री पर प्रताड़ित करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब इस मामले में कारोबारी की बेटियां भी सामने आई हैं और मंत्री पर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले कारोबारी ने कई वीडियो वायरल करते हुए कहा कि वे डीएम गगनदीप रंधावा की तरह आत्महत्या नहीं करेंगे बल्कि सुप्रीम कोर्ट तक इस प्रताड़ना के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को गैंगस्टरों से मरवाने की धमकियां मिल रही हैं और एक हमला भी हो चुका है।

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व मुकेरियां से विधायक जंगीलाल महाजन ने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए मंत्री के वायरल वीडियो मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। इसकी शिकायत राज्यपाल से की जाएगी। उन्होंने कहा कि कारोबारी व उसके परिवार को तुरंत सुरक्षा भी मुहैय्या करवाई जाए।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जो काम पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर ने अमृतसर में किया, वहीं काम अब एक अन्य मंत्री मुकेरियां में कर रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि लालजीत भुल्लर से परेशान होकर डीएम गगनदीप रंधावा ने आत्महत्या कर ली थी जबकि मलकीत सिंह ने लड़ने का फैसला किया है। भाजपा उन्हें पूरा सहयोग देगी।

उन्होंने कहा कि पीड़ित कारोबारी का परिवार इतना खौफजदा है कि वह अपने बच्चों को स्कूल तक नहीं भेज पा रहा। मुख्य सचिव व डीजीपी को इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करवानी होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें