फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: अकाली दल और आप को झटका, जलालाबाद में कई नेता कांग्रेस में हुए शामिल

Wed, 25 Nov 2026 10:52 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

जलालाबाद में चुनावी बिसात बिछने से पहले दल-बदल का दौर शुरू हो गया है। अकाली दल और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामकर स्थानीय सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। 
विज्ञापन
अकाली और आप के नेता कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच जलालाबाद में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस ने इसे हलके में अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ने के रूप में पेश किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल होने वालों में शिरोमणि अकाली दल के हलका उपाध्यक्ष डॉ. राज सिंह डिब्बीपुरा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता सुखदेव सिंह स्वना घुबाया ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 

इस मौके पर कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने से जलालाबाद में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को और विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें