फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का आज पंजाब दौरा: लुधियाना में बनाएंगे चुनावी रणनीति, मोगा रैली से पहले तैयारियों को देंगे धार

Wed, 25 Nov 2026 10:28 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब में चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लुधियाना में सियासी रणनीति पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज लुधियाना पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता लुधियाना में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी टीम के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की इस बैठक को चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसमें संजीव अरोड़ा की टीम के सदस्यों के साथ क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों और चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

27 नवंबर को मोगा में होगी आप की रैली
लुधियाना दौरे के बाद अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 नवंबर को मोगा में आयोजित होने वाली 'खुशहाल पंजाब रैली' में शामिल होंगे। रैली को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी नेतृत्व की इस सक्रियता को पंजाब में आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। केजरीवाल और मान के लुधियाना दौरे तथा मोगा रैली पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें