चावला बोले- आरोप निराधार, राजनीतिक साजिश
मामला सामने आने के बाद अमरजीत सिंह चावला ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। चावला का कहना है कि वह खुद को निर्दोष मानते हैं और मामले की कानूनी प्रक्रिया का सामना करेंगे।
शिकायत में नाम सामने आने के बाद एसजीपीसी ने श्री अकाल तख्त साहिब के एडिशनल हेड ग्रंथी भाई मलकीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के ड्राइवर मोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए एसजीपीसी के फ्लाइंग विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत में जिन लोगों की भूमिका का उल्लेख है, उसकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।