वार्म अप करते प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरुआत वार्म-अप सेशन से हुई। प्रतिभागियों ने स्ट्रेचिंग, हल्की जॉगिंग और फिटनेस एक्सरसाइज की। सुखना लेक के खूबसूरत माहौल में सुबह का समय जोशीला और ऊर्जावान रहा। वायुसेना के अधिकारी, कर्मी, युवा, महिलाएं और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिभागियों का उत्साह
ट्राई-सिटी के निवासियों ने इस प्रमोशनल रन को सफल बनाया। कई प्रतिभागियों ने मुख्य मैराथन (3 किमी, 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी कैटेगरी) के लिए रजिस्ट्रेशन की योजना बताई। वार्म-अप सेशन के दौरान लोग एक-दूसरे को प्रेरित करते और फिटनेस का संदेश फैलाते नजर आए।आयोजकों ने बताया कि मुख्य मैराथन फिटनेस, देशभक्ति और वायुसेना की वीरता का सम्मान करने का माध्यम बनेगी। सुखना लेक पर सुबह का यह नजारा ट्राई-सिटी के लोगों के जोश और एकता को दर्शाता है।