फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर को बचाना मकसद: हुसैनीवाला पहुंचे सैकड़ों लोग, सतलुज दरिया पर बने बांध की मरम्मत में जुटे

Tue, 02 Sep 2025 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा हुसैनीवाला से अनिल कुमार

सार

फिरोजपुर के लोगों को सूचना मिल गई थी कि बांध कमजोर है और बांध के दूसरी तरफ 35 फीट गहरा पानी है। बांध के टूटते ही फिरोजपुर पूरी तरह डूब जाएगा। सोमवार सुबह होते ही लोग बांध की मजबूती के लिए हुसैनी वाला बॉर्डर पर पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन
सतलुज पर बने बांध की मजबूती में जुटे लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतलुज दरिया पर बने बांध को मजबूत करने के लिए फिरोजपुर से सैकड़ों लोग हुसैनीवाला पहुंच राहत कार्य में जुटे हैं। लोग मिट्टी से भरे बैग बांध के साथ-साथ लगा रहे हैं। यह सारी मशक्कत फिरोजपुर को बचाने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन


मदन लाल व अशोक कुमार ने बताया कि सतलुज दरिया पर बना बांध फिरोजपुर को बाढ़ के पानी से बचाता है। लोगों को जैसे ही सूचना मिली कि बांध कमजोर पड़ रहा है तो उसकी मजबूती के लिए शहर व गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग हुसैनीवाला बार्डर, गांव दुलचीके, हबीबके व अलीके में पहुंचना शुरू हो गए। सभी लोग बांध की मजबूती के लिए मिट्टी से प्लास्टिक के बैग भर रहे हैं। 

विज्ञापन


फिरोजपुर की समाजसेवी संस्थाएं उनके खान-पान की सेवा के लिए लंगर और चाय मुहैया करा रही हैं। रविवार को फिरोजपुर के लोगों को सूचना मिल गई थी कि बांध कमजोर है और बांध के दूसरी तरफ 35 फीट गहरा पानी है। बांध के टूटते ही फिरोजपुर पूरी तरह डूब जाएगा। सोमवार सुबह होते ही लोग बांध की मजबूती के लिए हुसैनी वाला बॉर्डर पर पहुंचना शुरू हो गए। बांध पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और बांध की मजबूती का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, टापू कालू वाला में 62 में से छह परिवार टापू में ही सरकारी प्राइमरी स्कूल की छत पर रहने को मजबूर हैं। लखविंदर सिंह ने बताया कि उनके साथ चार महिलाएं व तीन बच्चे हैं। खेतों में आठ फीट और सड़कों पर चार फीट पानी है। टापू पर बने बांध पर 65 भैंसें बांधी हुई हैं। टापू पर एक हजार एकड़ जमीन पर धान व सब्जी की फसल लगी थी, जो बर्बाद हो गई है। बीएसएफ उन्हें खान-पान की सामग्री पहुंचा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें