पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने शुक्रवार को 10 आईएएस और 22 पीसीएस अफसरों के तबादले किए। इस तबादले में कई सीनियर आईएएस अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार देकर उनकी जिम्मेदारी बढ़ाई है। 1994 बैच के आईएएस विकास प्रताप को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी कम फाइनेंशियल कमिश्नर एक्साइज के अलावा गवर्नेंस रिफोर्म एंड पब्लिक ग्रीवेंसेसिज के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी का कार्यभार सौंपा गया है।
पीसीएस दलजीत कौर को पंजाब इन्फोटेक का एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर, पीसीएस राकेश कुमार को जालंधर नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त, पीसीएस अनमोल सिंह धालीवाल को एडीसी एसएएस नगर, पीसीएस अमरजीत को एडीसी लुधियाना, पीसीएस सुरिंदर सिंह को अमृतसर नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त, पीसीएस कनु ठिंड को इंडस्ट्री और काॅमर्स विभाग के निदेशक के साथ राज्य पर्यावरण मूल्यांकन अथॉरिटी का सदस्य सचिव, पीसीएस सिमरप्रीत को पटियाला पब्लिक वर्क के डिप्टी डायरेक्टर, पीसीएस कंवलजीत सिंह को एसडीएम दुसैया के साथ एसडीएम मुकेरियां का कार्यभार, पीसीएस रोहित गुप्ता को एडीसी लुधियाना, जय इंद्र सिंह को अमृतसर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त, मंजीत कौर को एसडीएम भवानीगढ़ और आरटीओ संगरूर, करमजीत सिंह को संगरूर सीएम फील्ड ऑफिसर, परलीन कौर बराड़ को एसएएस नगर पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के सचिव, जसलीन कौर को एसडीएम लुधियाना ईस्ट, पीसीएस प्रीतइंद्र सिंह बैंस को एसडीएम भीखीविंड, रिचा गोयल को एस्टेट ऑफिसर पटियाला, गुरदेव सिंह धाम को एसडीएम पटियाला, रविंदर कुमार बंसल को एसडीएम बालाचौर, मंजीत सिंह रजला को एसडीएम गुरदासपुर, जसपाल सिंह बराड़ को एसडीएम गिद्दड़बाहा, चेतन बंगर को एसडीएम अमलोह और नवजोत शर्मा को पटियाला सीएम फील्ड ऑफिसर का कार्यभार सौंपा है।