पंजाब से हुई फिल्म की शुरुआत
सोनू सूद ने बताया कि फिल्म की शुरुआत पंजाब से की गई है। फिल्म की शुरुआती शूटिंग अमृतसर में की गई है। सोनू सूद खुद पंजाब से आते हैं। इसलिए उन्होंने फिल्म की शुरुआत भी पंजाब से की है। पंजाब के शुरुआती सीन में उन्होंने किसानों को दिखाया है। जिसमें पंजाबी एक्टर बीनू ढिल्लों ने किसान का रोल किया है।
किसानों की भलाई के लिए अरदास
सोनू सूद ने बताया कि साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्म में अमृतसर से कहानी शुरू होती है। क्योंकि साइबर अपराधी सबसे ज्यादा किसानों को ठगी का शिकार बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसान भाईयों की भलाई के लिए हमेशा अरदास करता हूं और उनके लिए खुशियां मांगता हूं।
पंजाब के बिना जिंदगी नहीं
सोनू सूद ने कहा कि मैंने जिंदगी में कोई बड़ा काम शुरू किया तो उससे पहले दरबार साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि फिल्म में भी पंजाब की कहानी है। क्योंकि पंजाब के बिना जिंदगी नहीं है। मैं पंजाब के बिना फिल्मी दुनिया मेरे लिए नहीं है। सोनू सूद ने कहा कि फतेह फिल्म से जो भी कमाई होगी उसे दान किया जाएगा। फिल्म की कमाई को किसानों, जरूरतमंद बच्चों, नशे से पीड़ितों के इलाज के लिए खर्च किया जाएगा।