प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं लेकिन विभाग की ओर से उनकी मांगें मानने की बजाय कुछ स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार और कुछ को सस्पेंड किया जा रहा है।
पठानकोट में सेवा केंद्र के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रविवार को तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 8 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी रोष के चलते सेवा केंद्र कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखी है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं लेकिन विभाग की ओर से उनकी मांगें मानने की बजाय कुछ स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार और कुछ को सस्पेंड किया जा रहा है। अगर उनकी मांगों का तुरंत हल नहीं किया तो वे इसी तरह हड़ताल जारी रखेंगे और सेवा केंद्र में काम करवाने आने वाले लोगों को होने वाली परेशानी के लिए जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग की होगी।