फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में बड़ा हादसा: चंडीगढ़ जा रही पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, तीन की मौत; 24 घायल

Wed, 11 Nov 2026 08:39 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम

सार

संगरूर में ओवरब्रिज के पास पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की एक बस अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसाग्रस्त बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर में ओवरब्रिज के पास बुधवार सुबह चंडीगढ़ जा रही एक पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 24 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ओवरब्रिज के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा। बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर असंतुलित होकर खेत में उतरकर पेड़ से टकरा गई।

सीएम मान ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने कहा कि संगरूर में पीआरटीसी बस के एक्सीडेंट की खबर बहुत दुखद है। हादसे में तीन कीमती जानें चली गई हैं और 24 घायलों में से 15 को बेहतर इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया है। प्रशासन को सभी का फ्री इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिवारों को यह दुख सहने की ताकत दे... मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें