फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब निकाय चुनाव: आप ने 784 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, लुधियाना-पटियाला निगम के लिए उम्मीदवार घोषित

Wed, 11 Dec 2024 08:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में पांच नगर निगमों और 44 नगर परिषदों के लिए 21 दिसंबर को चुनाव होने हैं। 12 दिसंबर नामांकन भरने की अंतिम तारीख है।
विज्ञापन
आप प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी व शिरोमणि अकाली दल ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आम आदमी ने 784 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बाकी बची सीटों पर भी उम्मीदवारों का पार्टी की तरफ से जल्द ही एलान किया जाएगा।

इसी तरह शिरोमणि अकाली दल ने भी बुधवार को कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए, जबकि भाजपा ने बाकी बची सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। चुनाव के लिए अब तक 170 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने बताया कि इस बार 977 वार्डों पर नगर निकाय चुनाव होना है। पार्टी के पास इन सीटों के लिए पांच हजार से अधिक आवेदन आए थे। कुछ वार्डों में 15 से 20 आवेदन प्राप्त हुए।

नेताओं कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करने के लिए जोनल और जिला स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटियां बनाई गईं, जिनमें पार्टी नेताओं, विधायकों और पदाधिकारियों को शामिल किया गया। सभी पदाधिकारियों के विचार विमर्श के बाद योग्य उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

आप की पहली सूची में लुधियाना के 94, पटियाला के 56 और अमृतसर के 74 वार्ड शामिल हैं। इसी तरह शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी ने लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शिअद यह निकाय चुनाव पार्टी चिह्न पर लड़ेगी।

22 आईएएस अधिकारियों को लगाया ऑब्जर्वर

विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने 22 आईएएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर लगाया है। पांच अधिकारी नगर निगमों की चुनाव गतिविधियों पर नजर रखेंगे, जबकि बाकी अधिकारियों को नगर परिषदों व नगर पंचायतों पर ऑब्जर्वर लगाया गया है। सभी अधिकारियों को वीरवार सुबह 12 बजे संबंधित जिलों में रिपोर्ट करने के लिए बोला गया है, ताकि वह चुनाव संबंधित सभी बंदोबस्त की समीक्षा कर सकें। ये अधिकारी जिलों में लॉ एंड आर्डर, चुनाव संबंधित शिकायतों और चुनावी आचार संहिता को लागू करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

पंजाब पुलिस के दम चुनाव जीतना चाहती आप : सरीन
भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के महामंत्री अनिल सरीन ने आरोप लगाया कि पंजाब में जिस प्रकार स्थानीय निकाय चुनाव में पुलिस का दुरुपयोग पंजाब की आप सरकार कर रही है, उससे स्पष्ट है की आप यह चुनाव पंजाब पुलिस के दम पर जीतना चाहती है। सरीन ने आरोप लगाया कि पटियाला के अंतर्गत घनौर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 से भाजपा के उम्मीदवार गौतम सूद को पंजाब पुलिस बुधवार सुबह लगभग 6 बजे घर से उठाकर ले गई। इसी तरह नगर पंचायत धर्मकोट में जब वार्ड नंबर 8 से भाजपा उम्मीदवार विपिन पब्बी नामांकन भरने पहुंचे तो भारी पुलिस के सामने एक व्यक्ति उससे न सिर्फ फाइल छीन कर ले गया, बल्कि भाजपा द्वारा नगर पंचायत धर्मकोट के लिए घोषित सभी उम्मीदवारों के अथॉरिटी लेटर भी ले गया।

उम्मीदवार नहीं मिल रही एनओसी : वड़िंग

विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों को एनओसी नहीं मिल रही है। अब उम्मीदवारों को एफीडेविट देने के लिए कहा जा रहा है और बाद में इन एफीडेविट को अवैध करार दे दिया जाएगा। एफीडेविट देना उनकी मजबूरी है और अगर इसे अवैध करार दिया गया तो वह इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और कोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें