फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर चढ़ा सियासी पारा: मंत्री अमन अरोड़ा की चेतावनी, अपने खून से भी ज्यादा प्यारा पानी, करेंगे विरोध

Thu, 01 May 2025 12:50 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में पानी को लेकर सियासत गर्म है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने खून से भी ज्यादा प्यारा पानी है। हरियाणा को पानी दिए जाने के विरोध में आज प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और हरियाणा में चल रहे पानी विवाद ने तुल पकड़ लिया है। पानी पर सियासी घमासान मच हुआ है। वहीं अब आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के खिलाफ रणनीति बना ली है। आप पंजाब के मंत्री, नेता और कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ पूरे सूबे में प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन


पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने केंद्र की भाजपा सरकार चेतावनी दी है। मंत्री अरोड़ा ने कहा कि बीबीएमबी के पंजाब के हिस्से का पानी हरियाणा को देना गलत है। पंजाब को हर बार की तरह केंद्र सरकार ने धोखा दिया है। पंजाब सरकार, आम आदमी पार्टी और 3 करोड़ पंजाबी किसी भी हद तक जाएंगे लेकिन यह धोखा बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें अपने खून से भी ज्यादा प्यारा पानी है। पंजाब सरकार पंजाब के अपने पानी की रक्षा करने के लिए वचनबद्ध है। 

विज्ञापन


आप का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के जरिये पंजाब का पानी हरियाणा को देने के दिए आदेश दिया है। पंजाब का पानी हरियाणा को देना पंजाब के हक पर सीधा हमला है। पंजाब के हिस्से का पानी हरियाणा को दिए जाने का आप विरोध करेगी। भाजपा नेताओं के घरों और दफ्तर का करेंगे घिराव किया जाएगा। पंजाब के हर जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, मंत्री, सांसद और विधायक प्रदर्शन करेंगे।

पंजाब के साथ धोखा किया- चीमा
कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एक बार फिर पंजाब के साथ धोखा किया है। बीबीएमबी से हरियाणा को ज्यादा पानी देकर केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब विरोधी होने का सबूत दिया है।  हरियाणा का बनता पानी पहले ही हरियाणा को मिल रहा था, लेकिन ज्यादा पानी देना पंजाब के साथ धोखा है। पंजाब का किसान बूंद-बूंद के लिए तरस रहा है और हरियाणा को पानी देकर भाजपा किसानों से बदला ले रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब व पंजाब की किसानी और पंजाब के लोगों को मारना चाहती है। 

अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही भाजपा- कटारूचक
मंत्री लालचंद कटारूचक ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब के पानी पर एक बार फिर हमला किया है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी से 8500 क्यूसेक पानी हरियाणा को देने का फैसला पंजाब के जख्मों पर नमक छिड़कना है। भाजपा के इस तरह के फैसले पंजाबियों का मनोबल नहीं तोड़ सकते। भाजपा को पंजाबियों और किसानों के जज़्बातों के साथ खेलने का सिलसिला बंद करना चाहिए। पंजाब के इर्द-गिर पंजाब विरोधी माहौल बनाकर भाजपा अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है। पंजाब के पास बिल्कुल भी फालतू पानी नहीं है और हरियाणा अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर चुका है। हम पंजाब के पानी की डट कर रक्षा करेंगे।


 

केंद्र ने पंजाब के साथ फिर किया धोखा- डॉ. बलबीर सिंह
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के हिस्से का 8500 क्यूसेक पानी केंद्र की भाजपा सरकार और राज्यों की भाजपा सरकार ने मिलकर पंजाब से छीनने की  कोशिश की है। पंजाब के भाजपा नेता इस मुद्दे पर अपना स्टैंड करें स्पष्ट। कांग्रेस के नेताओं को भी इस मुद्दे पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना होगा। पंजाब पहले ही संताप भोग चुका है। भाजपा पंजाब को फिर से काले दौर की तरफ लेकर जा रही है। न तो पंजाबी किसी के साथ धक्का करते हैं और ना ही खुद के साथ धक्का बर्दाश्त करते हैं। सभी पंजाबियों को पानी के लिए एकजुट होने के जरूरत है। एकजुट होकर केंद्र सरकार को बताएं कि हम अपने हक के लिए लड़ेंगे और अपने हक का पानी छीनने नहीं देंगे।

विज्ञापन

पानी पर डकैती को बर्दाश्त नहीं करेगा पंजाब- मुंडिया
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने भाजपा द्वारा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के माध्यम से पंजाब और पंजाबियों के हक का पानी छीनने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार इस डकैती को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मुंडिया ने कहा कि केंद्र और दिल्ली और हरियाणा की भाजपा सरकारें पंजाब का पानी छीनने के लिए पंजाब के खिलाफ एकजुट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने मंसूबों में सफल नहीं होने दिया जाएगा और इसके लिए सरकार को जो भी उपाय करने होंगे, वह किए जाएंगे। उन्होंने पंजाब भाजपा नेताओं से अपना रुख स्पष्ट करने और इस मामले में उनकी चुप्पी पर भी सवाल उठाए और इसे राज्य विरोधी बताया है। मुंडिया ने कहा कि पंजाब के अधिकारों पर केंद्र की सरकारों और पड़ोसी राज्य हरियाणा ने पहले भी डकैती डालने की चालें चली हैं। पड़ोसी राज्यों को रियायतें देकर पंजाब के उद्योगों को नुकसान पहुंचाया। अब रिपेरियन राज्य के अधिकारों पर डकैती डालने की चाल चली गई है, जिसे कतई सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और इस मामले में किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें