फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में आप का प्रदर्शन: BJP कार्यालय घेरने जा रहे नेताओं पर चलाया वाटर कैनन, कई घायल, हिरासत में छह मंत्री

Wed, 30 Oct 2024 04:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में धान की धीमी लिफ्टिंग के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पानी की बौछारों से खदेड़ा। इसमें कई नेता व कार्यकर्ता घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस घायल हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में इन दिनों धान के उठान को लेकर खूब हंगामा हो रहा है। मंडियों में धान के ढेर लगे हैं। धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। कई आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय की तरफ कूच किया। प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बेरिकेटिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें वाटर कैनन का प्रयोग कर खदेड़ा। 
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कैबिनेट मंहरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लाललीत सिंह भुल्लर, मंत्री तरुणप्रीत सिंह और मंत्री हरजोत बैंस कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी  मंत्रियों के साथ कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

सेक्टर-37 के बत्रा सिनेमा के पास पुलिस ने आप प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की तेज बौछारें छोड़ी। पुलिस कि इस कार्रवाई के दौरान मंत्री हरजोत सिंह बैंस घायल हो गए और उनके सिर से उनकी पगड़ी भी उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें