पंजाब सरकार युद्ध नशे के विरुद्ध फेज 2 के तहत सभी स्कूल के प्रिसिंपल्स को खास ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग इस बात पर केंद्रित है कि पूरे स्कूल में नशे के खिलाफ एक वातावरण बनाकर रखा जाए।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर काम कर रही है। आप सरकार युद्ध नशे के विरुद्ध फेज 2 की शुरुआत कर चुकी है। इसके तहत सरकार ने नई पहल भी शुरू की है। इस पहले के तहत सूबे के सभी स्कूल के प्रिंसिपल्स को खास ट्रेनिंग दे रही है।
विज्ञापन
यह ट्रेनिंग इस बात पर केंद्रित है कि पूरे स्कूल में नशे के खिलाफ एक वातावरण बनाकर रखा जाए। स्कूल में ऐसा वातावरण में कैसे बने और हर बच्चे का मन इतना मजबूत किया जाए कि वह किसी भी दबाव, बहकावे या लालच में आए बिना नशे को साफ ना कह सके। यह गुण बच्चे के जीवन में स्थायी बन जाए। यह ट्रेनिंग अलग-अलग जिलों में दी जा जा रही है। ट्रेनिंग के लिए माहिर फिजियोलॉजिस्ट और एजुकेशनिस्ट शामिल हैं, जो प्रिंसिपल से बात करके उनको ट्रेनिंग दे रहे हैं।
शुक्रवार को मोहाली जिले में ऐसी ही एक ट्रेनिंग में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के साथ स्कूल पहुंचे। इस पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि आप सरकार सिर्फ 'पिंडां दे पहरेदार' ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के 'दिमाग के पहरेदार' भी तैयार कर रही है, ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।