फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आंगनबाड़ी वर्करों को नए साल का तोहफा, बढ़ेगा वेतन और मोबाइल भत्ते में भी इजाफा; इमरजेंसी लीव का लाभ भी

Fri, 26 Dec 2025 12:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नए साल का तोहफा मिल सकता है। सरकार की तरफ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मेहनताना (वेतन) और मोबाइल भत्ता बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए अधिकारियों की अहम बैठक भी हुई है। 
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर। - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आंगनबाड़ी वर्करों का मेहनताना और मोबाइल भत्ता बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। वर्करों को एक महीने की इमरजेंसी लीव का लाभ भी मिल सकता है जबकि मूल काम के अलावा वर्करों से कोई अतिरिक्त काम भी नहीं लिया जाएगा। पंजाब सरकार के अफसरों के साथ आंगनबाड़ी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की बैठक के दौरान यह सहमति बनी है।

विज्ञापन


सर्व आंगनबाड़ी यूनियन पंजाब की अध्यक्ष बरिंदरजीत कौर छीना के नेतृत्व में हरप्रीत कौर, कंवलजीत कौर, गुरजिंदर कौर समेत अन्य का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में विभिन्न अफसरों से मिला। इस बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वर्करों ने अफसरों से आग्रह किया कि सुपरवाइजर की भर्ती में शैक्षणिक योग्यता देखी जाए और 10वीं व बीए दोनों कैटेगरी में किसी को नजरअंदाज न किया जाए।

इस दौरान मेहनताना व मोबाइल भत्ता दोगुना करने के मुद्दे पर सहमति बनी। मोबाइल भत्ता 2000 से 4000 रुपये करने की सिफारिश की गई। एडिशनल चार्ज वाली वर्कर को नए साल में मोबाइल भत्ते और सीबीई का पैसा दिया जाएगा। अफसरों ने वर्करों को बताया कि विभाग ने डीपीओ को हर सेंटर पर फर्नीचर के लिए 10 हजार रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि इस पर विचार किया जा रहा है कि इमरजेंसी लीव के तहत 20 छुट्टियों के अलावा पेड लीव के इंक्रीमेंट में कोई कमी न की जाए। इस दौरान एक महीने की इमरजेंसी लीव पर सहमति जताई गई। सीबीई में कटौती पर अफसरों ने इस बाबत केंद्र सरकार से बात करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें