फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन उपचुनाव: दो करोड़ की लैंड क्रूजर के मालिक आप उम्मीदवार, हरमीत सिंह संधू और पत्नी के पास कितनी संपत्ति?

Fri, 17 Oct 2025 06:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू करोड़ पति हैं। हरमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को तरनतारन उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया है। 
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते आप प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन उपचुनाव के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के नामांकन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


तरनतारन उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू करोड़पति हैं। उनकी पत्नी के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। संधू के पास दो करोड़ की लैंड क्रूजर कार के अलावा एक फॉर्च्यूनर कार है। जिसकी कीमत वर्तमान में 15 लाख रुपये है। हरमीत सिंह संधू के पास डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय रिटर्निंग ऑफिसर को अपनी संपत्ति के बारे में दी गई जानकारी के अनुसार हरमीत सिंह संधू के पास 70 हजार नकद हैं। उनके कई बचत खातों में करीब दो करोड़ रुपये हैं। सोने के आभूषणों की बात करें तो 39 लाख से ज्यादा कीमत के 330 ग्राम सोने के आभूषण मौजूद हैं।
विज्ञापन


पत्नी के पास 1.38 करोड़ के आभूषण
उनकी पत्नी के पास 1.38 करोड़ रुपये के आभूषण हैं। हरमीत सिंह संधू की कुल चल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 4 करोड़ 59 लाख 78 हज़ार 884 रुपये की संपत्ति है। उनके पास डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। करोड़ों के मालिक हरमीत सिंह संधू पर दो करोड़ 21 लाख 27 हज़ार 2 रुपये का कर्ज भी है। उनकी पत्नी पर 57 लाख 7 हज़ार 49 रुपये की बैंक देनदारी है।

रोड शो में सीएम मान ने विरोधियों पर साधा निशाना
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के साथ रोड शो निकाला गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों (शिअद, कांग्रेस) ने पंजाब को लूटा है। इनके नेताओं को खुद नहीं पता होता कि ये आजकल किस पार्टी की तरफ से बोल रहे हैं ये आजकल समाज को बांटने वाले बयान दे रहे हैं, जबकि पंजाब को स्कूल-अस्पताल और रोजगार चाहिए। मान ने कहा कि हम 55 हजार सरकारी नौकरियां दे चुके हैं। 90% घरों के बिजली के बिल 0 आते हैं। किसानों को खेतों में पूरी बिजली मिल रही है। 2002-2022 तक अकाली दल और कांग्रेस के कैप्टन ने सरकारें चलाई और पंजाब को जमकर लूटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें