वहीं, भाजपा उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू और सच कहूं पार्टी के उम्मीदवार शाम लाल गांधी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले, कांग्रेस के उम्मीदवार करणबीर सिंह, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर और शिअद की कवरिंग उम्मीदवार कंचनप्रीत कौर ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह ने बताया कि तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए 21 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। 18 अक्तूबर शनिवार को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत अवकाश नहीं है और इस दिन भी नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। हालांकि, 19 अक्तूबर (रविवार) और 20 अक्तूबर (सोमवार, दिवाली) को अवकाश रहेगा और इन तिथियों पर नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकते।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर को होगी, जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है। चुनाव के मतदान 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी। इसके साथ ही, पूरी चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर, 2025 तक पूरी कर ली जाएगी।