मानसा जिले के गांव भम्मे कलां में 35 वर्षीय युवक दलजीत सिंह की कथित तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को सिरसा-मानसा रोड पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार ने नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में नशे की बिक्री पर रोक लगाने और नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। घटना के बाद सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू होने से मामले ने तूल पकड़ लिया। परिवार ने प्रशासन से नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।