तरनतारन में एक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवती की मौत हो गई। वीरवार शाम को दवा लेकर घर लौटते समय उसकी ई-रिक्शा पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
तरनतारन में एक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवती की मौत हो गई। वीरवार शाम को दवा लेकर घर लौटते समय उसकी ई-रिक्शा पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। यह घटना तरनतारन के सरहाली रोड स्थित सिग्मा स्कैन सेंटर के पास हुई। मृतका रोडूपुरा मोहल्ला निवासी हरदीप सिंह की बेटी रमनदीप कौर थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रमनदीप कौर शुक्रवार शाम को डॉक्टर से दवा लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में पलट गया। हादसे में रमनदीप कौर ई-रिक्शा के नीचे दब गई। उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिटी थाना तरनतारन की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी रखी है।