फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में 27 किलो हेरोइन बरामद: सीमा पार से आई थी खेप, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 06:19 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतसर में करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद हुई है। सीमा पार से आई इस खेप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
अमृतसर में हेरोइन की खेप बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से नशे और हथियारों की तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 27 किलो हेरोइन, एक विदेशी निर्मित .30 बोर पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


सीमा पार से जुड़े तार 
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार सक्रिय तस्करों और दुबई में बैठे एक व्यक्ति के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दुबई बैठे हैंडलर के निर्देश पर सीमा पार से आने वाली नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप को आगे सप्लाई करने का काम कर रहे थे। 

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि 27 किलो हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। इसके अलावा विदेशी पिस्तौल और कारतूस की सप्लाई के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


काउंटर इंटेलिजेंस की टीम आरोपियों के संपर्क में रहे सीमा पार तस्करों और दुबई स्थित हैंडलर से जुड़े लिंक की जांच कर रही है। पुलिस का उद्देश्य नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों तक पहुंचना तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें