मंत्री ने दावा किया कि अब सभी स्कूलों में कार्यात्मक शौचालय की सुविधा है और 99.9 प्रतिशत स्कूलों में बाउंड्री वॉल का काम पूरा हो चुका है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। प्रिंसिपलों को सिंगापुर, प्राथमिक शिक्षकों को फिनलैंड और हेडमास्टरों को आईआईएम अहमदाबाद में प्रशिक्षण दिलाया गया है। शिक्षा मंत्री के अनुसार सरकारी स्कूलों के छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। नीट में सफलता हासिल करने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों की संख्या वर्ष 2021 में 80 थी, जो 2026 में बढ़कर 882 हो गई है।
पहली से 12वीं तक एआई की पढ़ाई
बैंस ने कहा कि पंजाब में कक्षा पहली से 12वीं तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को मुख्य विषय के रूप में लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पूर्व सैन्यकर्मियों को कैंपस मैनेजर और सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंजाब को देश का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मॉडल
स्थापित करना है।