फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टरों पर वार: पंजाब पुलिस की 537 ठिकानों पर दबिश, 295 आरोपी गिरफ्तार; 63 नशा तस्कर काबू

Tue, 18 Aug 2026 09:31 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि अभियान शुरू होने के बाद अब तक गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क से जुड़े मामलों में कुल 61,877 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
गौरव यादव, पंजाब पुलिस डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के 210वें दिन पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 537 चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने इस दौरान सात हथियारों समेत 295 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, 198 लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई और पांच भगोड़ों को भी दबोचा गया।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि अभियान शुरू होने के बाद अब तक गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क से जुड़े मामलों में कुल 61,877 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। उन्होंने आम लोगों से भी गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के संबंध में जानकारी साझा करने की अपील की है। इसके लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इस नंबर पर अपराधियों, गैंगस्टरों या अपराध से जुड़ी जानकारी और सुराग गुमनाम रूप से दिए जा सकते हैं। उधर, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के 535वें दिन भी पंजाब पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। पुलिस टीमों ने 63 नशा तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

आरोपियों के कब्जे से 1.6 किलोग्राम नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद की गई। वहीं, नशा मुक्ति और पुनर्वास पहल के तहत मंगलवार को सात लोगों को उपचार और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। डीजीपी ने कहा कि गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें