संगरूर में पतंग उड़ाते हुए तिसरी मंजिल से गिरकर 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक हरजोत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बच्चे की मौत के बाद परिवार सदमे में है।
पंजाब के संगरूर में दर्दनाक हादसा हुआ है। संगरूर के गांव तुंगा में 12 साल का बच्चा पतंग उड़ाते समय घर की छत से गिर गया। घर की तीसरी मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत हो गई। लोहड़ी के पर्व के मौके पर हुए इस हादसे की वजह से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे में हरजोत सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरजोत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह छठी कक्षा का छात्र था। बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है। माता-पिता का रो-रोककर बुरा हाल है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।