फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की महिलाओं के लिए 1000 रुपये: सीएम मान ने बताया कब से मिलेगी राशि; सीधा खाते में आएगी रकम

Mon, 03 Nov 2025 09:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये योजना को लेकर सीएम मान ने बड़ा अपडेट दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की बारी है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है और सरकार को जनता से किए अपने वादे भी याद आने लगे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को तरनतारन उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी हरमीत सिंह सिद्धू के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान मान ने कहा कि उन्होंने सरकार बनते ही सभी वादों पर काम शुरू कर दिया था। अब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की बारी है। अगले बजट में इस योजना को मंजूरी दी जाएगी और बहनों के खातों में 1000 रुपये डालने शुरू किए जाएंगे। 

विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि सरकार जनता से किए सभी वादे पांच साल के भीतर पूरा करेगी। मान ने लोगों से अपील की कि 11 नवंबर को झाड़ू को वोट दें और क्षेत्र को विकास की दिशा में आगे ले जाएं। भगवंत मान ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री नहीं, दुख मंत्री हूं-आपके सुख-दुख में साझेदारी निभाने आया हूं।” उन्होंने कहा कि किसानों और आम घरों की परेशानियों को वे बखूबी समझते हैं और सरकार का फर्ज है कि लोगों की मुश्किलें सुने।

जनता के लिए किया काम
भगवंत मान ने रोड शो के दौरान कहा कि उनकी सरकार ने लोगों के बिजली बिल माफ किए, युवाओं को नौकरियां दीं और स्कूलों की व्यवस्था बेहतर की। यह इलाका पहले कई मुश्किल दौर से गुजरा है, अब समय है विकास की ओर बढ़ने का। मुख्यमंत्री ने कहा, अगर किसी घर के एक बच्चे को नौकरी मिल जाती है, तो पूरे घर का माहौल बदल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें