फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Bus Fare: पंजाब में चार साल में 2042 करोड़ रुपये का मुफ्त सफर, हर महीने 1.20 करोड़ महिलाएं ले रही लाभ

Fri, 20 Mar 2026 07:30 PM IST
Ankesh Kumar मोहित धुपड़, चंडीगढ़

सार

पंजाब में महिलाएं पिछले चार साल में 2042 करोड़ का मुफ्त बस सफर कर चुकी हैं। सूबा सरकार की ओर से यह सुविधा आगे भी जारी रहेगी और आगामी वित्त वर्ष के लिए सरकार ने इस योजना के तहत बजट का प्रावधान कर दिया है।
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आई थी। आप की सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सौगात दी गई थी। इस सुविधा को अब चार साल हो चुके हैं। ऐसे में पंजाब में महिलाएं पिछले चार साल में 2042 करोड़ का मुफ्त बस सफर कर चुकी हैं। सूबा सरकार की ओर से यह सुविधा आगे भी जारी रहेगी और आगामी वित्त वर्ष के लिए सरकार ने इस योजना के तहत बजट का प्रावधान कर दिया है।

विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक महिलाओं के मुफ्त बस सफर के लिए लगभग 2042 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें वर्ष 2022-23 के दौरान 495 करोड़, 2023-24 में 497.50 करोड़, 2024-25 में 450 करोड़ और 2025-26 में 600 करोड़ रुपये शामिल हैं। अगले वित्त वर्ष के लिए भी बजट 600 करोड़ से अधिक किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हर महीने लगभग 1 करोड़ 20 लाख मुफ्त बस यात्राओं का लाभ पूरे पंजाब की महिलाएं उठा रही हैं, जो इस योजना की लोकप्रियता और प्रभावशीलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। यह सुविधा केवल मुफ्त सफर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के जीवन में स्वतंत्रता और आत्मविश्वास की नई लहर लेकर आई है। अब महिलाएं बिना किसी आर्थिक चिंता के शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं तक आसानी से पहुंच बना रही हैं, जिससे वे अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं।
विज्ञापन


मंत्री डॉ. बलजीत ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही एक प्रगतिशील समाज की आधारशिला है और पंजाब सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आने वाले समय में भी महिलाओं के कल्याण के लिए और अधिक प्रभावशाली एवं जनहितैषी पहल जारी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें