फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने की मां की हत्या: तार से गला घोंटा, तड़पा-तड़पा बुजुर्ग को मार डाला, पवित्र शहर अमृतसर में शर्मनाक घटना

Fri, 20 Mar 2026 06:52 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पवित्र शहर अमृतसर में बेहद शर्मनाक घटना हुई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की पवित्र नगरी अमृतसर में बेटे ने उस मां का कत्ल कर दिया, जिसने उसे नौ महीने तक अपनी कोख में रखा। पैदा कर उसे पाल-पोश कर बड़ा किया। बावजूद कलयुगी बेटे ने एक बार भी उस बुजुर्ग मां के बारे में नहीं सोचा और आरोपी बेटे ने उसकी तार से गला घोंटकर उसे तड़पा-तड़पा कर मार डाला। 

विज्ञापन

 
अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में पुलिस ने उसके बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे पारिवारिक और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उसी के चलते बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी थी।

एसएसपी देहात सुहैल मीर ने बताया कि 14 मार्च को गांव मोहना-भंडारियां निवासी 65 वर्षीय परमजीत कौर अपने निर्माणाधीन मकान में मौजूद थीं। दोपहर के समय मजदूरों के चले जाने के बाद परमजीत कौर वहीं मृत अवस्था में मिली। उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जबकि घर से सोने के गहने भी गायब पाए गए।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हरमनप्रीत सिंह और गुरसेवक सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि इस वारदात में मृतका का बेटा सुमनदीप सिंह भी शामिल है। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह बात सामने आई कि सुमनदीप सिंह का अपनी मां के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। वह चाहता था कि मकान उसके नाम किया जाए, लेकिन मां के इनकार के बाद उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक, सोने के गहने और गला दबाने में प्रयुक्त तार बरामद किया है। फिलहाल सभी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। ताकि इनसे ओर भी गहनता से जांच की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें