फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ड्रग तस्करी मामले की सीबीआई जांच न हो'

Sat, 11 Jan 2014 09:32 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि ड्रग तस्करी मामले की सीबीआई जांच नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


यहां जारी बयान में कैप्टन ने ड्रग रैकेट मामले की जांच पंजाब पुलिस से छीनकर किसी दूसरी एजेंसी के हवाले करने के प्रयास का विरोध जताते हुए कहा कि इससे जांच की दिशा भटक जाएगी। इससे केस लटक जाएगा।

उन्होंने पटियाला के एसएसपी हरदयाल सिंह मान और उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम ने इस रैकेट का भंडाफोड़ कर प्रशंसनीय काम किया है। अब जांच महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


ऐसी सूरत में सीबीआई जांच की मांग नहीं करनी चाहिए। अगर किसी एजेंसी को जांच दी तो वह अपराधियों और उनके विशेष हितों के हाथों का खिलौना बनने के बराबर होगा।

कैप्टन ने सीबीआई जांच करने वाले नेताओं और दलों को ऐसे तत्वों के हाथों में न खेलने की चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्य आरोपी जांच को भटकाने का प्रयास कर रहा है।

आरोपी अपनी चमड़ी बचाना चाहते हैं मगर इससे बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि जब पटियाला पुलिस जांच के नतीजे पर पहुंच चुकी है तो मामला सीबीआई के हवाले कर कुछ लोग इस केस को लटकाना चाह रहे हैं। इससे पंजाब पुलिस का मनोबल गिरेगा।

कैप्टन ने कहा कि उन्हें एसएसपी हरदयाल सिंह मान और उनकी टीम की ईमानदारी और लग्न पर पूरा भरोसा है कि वे जांच को अंतिम नतीजे तक ले जाएंगे। वे किसी बड़े ताकतवर आरोपी को बचने का मौका न दें चाहे कितना प्रभावी हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को रैकेट का खुलासा करने के लिए पूरा मौका दिया जाना चाहिए। बड़े स्तर पर फैले इस रैकेट की सीबीआई या एनसीबी जैसी जांच एजेंसियां जांच नहीं कर सकी मगर पंजाब पुलिस ने यह करके दिखाया और सरगना काबू किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें