फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मंत्री धालीवाल ने केंद्र को लिखा पत्र, कनाडा में 700 भारतीय छात्रों के मामले में हस्तक्षेप की मांग की

सार

कनाडा से निर्वासन का सामना कर रहे 700 भारतीय छात्रों को बचाने के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा। उन्होंने लिखा कि ये सभी 700 छात्र निर्दोष हैं, ये किसी ना किसी गिरोह का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को कनाडा से निर्वासन का सामना कर रहे 700 भारतीय छात्रों के मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर से हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने मंत्री जयशंकर को लिखे पत्र में इस मुद्दे पर उनसे मिलने का समय भी मांगा। साथ ही उन्होंने लिखा कि करीब 700 भारतीय छात्र कनाडा से निर्वासन का सामना कर रहे हैं। क्योंकि उस देश के अधिकारियों ने शैक्षणिक संस्थानों को प्रवेश प्रस्ताव पत्र नकली पाया। यह मामला मार्च में तब सामने आया जब इन छात्रों ने कनाडा में स्थायी निवास के लिए आवेदन किया।

विज्ञापन


इन छात्रों को निर्वासित नहीं किया जाना चाहिए- धालीवाल
पत्र में धालीवाल ने लिखा कि ये सभी 700 छात्र निर्दोष हैं और धोखेबाजों के गिरोह ने उन्हें धोखा दिया गया है। धालीवाल ने पत्र में लिखा है, यदि आप इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखते हैं और कनाडा के उच्चायोग और संबंधित एजेंसियों के साथ इस मामले को उठाते हैं, तो मैं बहुत आभारी रहूंगा, ताकि इन छात्रों को निर्वासित होने से बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि इन छात्रों को निर्वासित नहीं किया जाना चाहिए और उनके वीजा पर विचार करते हुए वर्क परमिट दिया जाना चाहिए। धालीवाल ने पंजाब के लोगों से भी अपील की कि विदेश जाने या अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजने से पहले कॉलेज की डिटेल और ट्रैवल एजेंट का रिकॉर्ड जरूर चेक कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें