फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा पर केस दर्ज, शादी में कोरोना नियम तोड़ने का आरोप, पति पर भी एफआईआर

Thu, 06 May 2021 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आरोप है उनकी शादी के दौरान कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया था।
विज्ञापन
1 of 5
पति संकेत भोंसले के साथ सुगंधा मिश्रा। - फोटो : @sugandhamishra23
नौ दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधी कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और उनके पति के खिलाफ गुरुवार को फगवाड़ा में केस दर्ज किया गया। आरोप है उनकी शादी के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन किया गया था। थाना सदर फगवाड़ा में सुगंधा मिश्रा, उनके पति डॉ़ संकेत भोंसले और क्लब कबाना के प्रबंधक के खिलाफ कोविड नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के आधार पर की है। सदर थाना के एसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सुगंधा और संकेत की शादी - फोटो : @sugandhamishra23
कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले 26 अप्रैल को फगवाड़ा के क्लब कबाना में शादी के बंधन में बंधे थे। सुगंधा के परिजनों ने पहले ही स्पष्ट तौर पर बताया था कि कोरोना की वजह से समारोह सादगी से होगा और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शादी में शामिल होंगे। परिवार के मुताबिक कोशिश की गई कि इस समारोह को परिवार तक ही सीमित रखा जाए।
विज्ञापन

3 of 5
सुगंधा और संकेत की शादी - फोटो : @sugandhamishra23
वहीं पुलिस के मुताबिक जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें 100 से अधिक लोग शादी समारोह में नजर आ रहे हैं। यह सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन है। इसके अनुसार शादी समारोह में 20 से अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर पाबंदी है। सदर पुलिस ने इस मामले में वायरल वीडियो को आधार बना कर धारा 188 तथा डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
 

4 of 5
सुगंधा और संकेत की शादी - फोटो : @sugandhamishra23
कपिल शर्मा शो की कलाकार सुगंधा मिश्रा और संकेत भोंसले एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं। 26 अप्रैल की सुबह को दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और शाम को शादी के बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुगंधा और संकेत - फोटो : @sugandhamishra23
सुगंधा और संकेत की शादी और सगाई एक ही दिन संपन्न हुई थी। हालांकि जोड़े ने शादी की तस्वीरें साझा नहीं की हैं लेकिन सगाई की फोटोज में दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं। वहीं हल्दी और मंगनी सेरेमनी भी उसी दौरान संपन्न कराई गई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें