फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भाई ने अपनी मां और बहन को उतारा मौत के घाट, सड़क हादसा बताकर बच रहा था आरोपी; पुलिस ने किया खुलासा

Sun, 25 Jan 2026 04:28 PM IST
शाहिल शर्मा सुशील कुमार, सुनाम

सार

सगे भाई ने पंजाब में अपनी सगी बहन और मां की हत्या कर दी। जायदाद के विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया और आरोपी ने बचने के लिए बड़ी चालाकी से इसे सड़क हादसा बना दिया।  पुलिस जांच में अब मामले का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर के सूलरघराट के पास कार के पेड़ से टकराने और उसमें आग लगने से दो महिलाओं की मौत का मामला अब एक रूह कंपा देने वाली साजिश के रूप में सामने आया है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह कोई 'हादसा' नहीं, बल्कि जायदाद के लालच में किया गया क्रूर दोहरा हत्याकांड था।

विज्ञापन


शुरुआती जानकारी के मुताबिक कोहरे के कारण कार के पेड़ से टकराने और उसमें आग लगने की बात कही जा रही थी, जिसमें पंजाब पुलिस की सीआईडी शाखा में तैनात महिला मुलाजिम सरबजीत कौर और उनकी माता की जिंदा जलकर मौत हो गई। लेकिन पुलिस की गहन जांच ने पूरी कहानी पलट कर रख दी।

भाई ही निकला कातिल, जायदाद बनी विवाद की जड़

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, एसपी (डी) दविंदर अत्री और डीएसपी डॉ. रूपिंदर कौर ने संयुक्त रूप से इस मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी सरबजीत कौर का सगा भाई गुरप्रीत सिंह है, जो खुद भी पंजाब पुलिस में मुलाजिम है। पारिवारिक जायदाद को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी ने पहले अपनी बहन और मां की हत्या की, फिर लाशों को गाड़ी में रखकर सुनसान जगह पर ले गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कत्ल को सड़क हादसा साबित करने के लिए आरोपी ने गाड़ी को पेड़ से टकराकर उसे आग के हवाले कर दिया ताकि सारे सबूत मिट जाएं। मृतकों की पहचान सरबजीत कौर (कांस्टेबल, सीआईडी) और उनकी वृद्ध माता के रूप में हुई थी । 

पुलिस की कार्रवाई 

दिड़बा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि कानून के रक्षक द्वारा ही अपनी मां और बहन के साथ इस तरह की दरिंदगी ने पूरे इलाके और पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके। एसपी डी दविंदर अत्री ने कहा कि हत्या कैसे की गई है, इसकी गहन जांच चल रही है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें