फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी नहीं आएंगे पंजाब, 21 की रैली रद्द

Wed, 18 Dec 2013 07:35 AM IST
अमर उजाला, जगरांव
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 21 दिसंबर को प्रस्तावित पंजाब रैली को रद्द कर दिया है। भाजपा के प्रदेश प्रधान के पास रैली कैंसिल होने का संदेश आ गया है।
विज्ञापन


जानकारी मिल रही है कि कोहरे के चलते रैली को रद्द किया गया है। रैली की नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा।

काबिलेगौर है कि 21 दिसंबर को पंजाब के जगरांव में नरेंद्र मोदी की रैली प्रस्तावित थी। रैली को लेकर भाजपाई काफी उत्साहित थे।

पहले ये रैली पंजाब के मोगा शहर में होनी थी। बाद में इसका स्थान बदलकर जगरांव किया गया था। प्रशासनिक अमला अभी से रैली की तैयारियों में जुटा था।

मोदी की रैली रद्द होने से भाजपाइयों में निराशा का माहौल है। प्रदेश भाजपा ने उम्मीद जताई कि मोदी जल्द ही पंजाब में रैली करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें