गुरदासपुर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने घटना के मात्र छह घंटों के अंदर मामले को संयुक्त रूप से सुलझाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान धर्मिंदर उर्फ टिड्डी के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच से विदेश-आधारित हैंडलर की संलिप्तता का पता चला है।आगे की जांच चल रही है और हमले के पीछे के पूरे नेटवर्क को पहचानने तथा उसे पूरी तरह से नष्ट करने के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड दोनों लिंकेज की गहन छानबीन की जा रही है।पंजाब पुलिस राज्य भर में आतंकवादी नेटवर्क को नष्ट करने और शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।